कालिया नाग युद्ध से महारास तक, ग्रिजली विद्यालय के बच्चों ने जीवंत की श्रीकृष्ण की लीलाएं
श्रीकृष्ण बाल स्वरूप के वेश में बच्चे. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया. बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.
आपके शहर में
कालिया नाग युद्ध से लेकर महारास तक की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की आकर्षक प्रस्तुति दी. ‘कालिया नाग युद्ध’ की प्रस्तुति अथर्व एवं कृष्ण ने दी. वहीं ‘मणिहारी रूप’ में अर्नव, उर्वशी, वसुंधरा एवं परिणीति ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया.
‘नटखट बाल रूप’ में सिया एवं अविर्भाव ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल सुलभ चंचलता और नटखट अंदाज को जीवंत कर दिया. इसके अलावा ‘महारास’ की आकर्षक प्रस्तुति में आरशित, अन्वी यादव, अन्वी राज, आरोही, रितिक, हर्ष, सक्षम, अजनीश, उर्वशी, अनोखी, आरव, सिया एवं आरुष ने हिस्सा लिया.
प्रेम, करुणा और धर्म का संदेश
विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया.
शिक्षिकाओं और समन्वयकों का रहा योगदान
कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी सेक्शन की शिक्षिकाएं महिमा, काजल, पूजा एवं आरती उपस्थित रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री-प्राइमरी समन्वयक बनानी नियोगी, सीसीए समन्वयक एकता, गतिविधि प्रभारी श्वेता प्रकाश और प्रभारी एवलि वर्णवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए