SIR के बीच Form-7 को लेकर गरमाया मामला, कांग्रेस ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप
झारखंड कांग्रेस सचिव मनोज सहाय ने फार्म-7 में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोडरमा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने SIR प्रक्रिया के दौरान Form-7 के कथित फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से मामले का संज्ञान लेकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
एक समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप
मनोज सहाय पिंकू ने आरोप लगाया कि भाजपा के बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ता एक समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में फर्जी Form-7 जमा कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस तरह के मामले गोड्डा के पंचरुखी, महेशटिकरी और गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आए हैं.
महागठबंधन नेताओं ने दर्ज करायी आपत्ति
कांग्रेस नेता ने कहा कि मामले को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने राज्य निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करायी है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए और SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए