Koderma News: डीएवी झुमरीतिलैया में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, 50 विद्यार्थियों ने परखी अपनी प्रतिभा
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में सोमवार को भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से 12वीं तक के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, संविधान, विज्ञान, कला, साहित्य, खेल, राष्ट्रीय प्रतीकों और महान विभूतियों से संबंधित प्रश्न पूछे गये.
आपके शहर में
देशभर की 1600 शाखाओं में हो रही प्रतियोगिता
विद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता देशभर की करीब 1600 शाखाओं में एक साथ आयोजित की जा रही है. कोडरमा जिले के करीब 12 विद्यालयों में परीक्षा हो रही है, जिसमें लगभग एक हजार विद्यार्थी शामिल हैं. डीएवी कोडरमा में प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए भारत विकास परिषद ने छोटेलाल पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.
विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना होगी मजबूत
प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि के साथ राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय के उदय शंकर यादव और प्रिंस कुमार ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए