मरकच्चो: समाजसेवी दशरथ तिवारी की पहली पुण्यतिथि मनी
मौके पर विधायक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो में समाजसेवी दशरथ तिवारी की पहली पुण्यतिथि पर एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी हुआ. गणमान्य लोग उनके समाजसेवा के कार्यों को याद करने के लिए एकत्रित हुए.
मरकच्चो. स्व दशरथ तिवारी की पहली पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर बरही विधायक मनोज यादव, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व समाज के प्रति योगदान को याद किया. कार्यक्रम के दौरान दशरथ तिवारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया.
प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि दशरथ तिवारी का जीवन समाजसेवा, जनहित और लोगों के सहयोग के लिए समर्पित रहा. उनके कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे.
पुण्यतिथि कार्यक्रम में दशरथ तिवारी की पत्नी जिप सदस्य रीता देवी, रविशंकर तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए