झुमरीतिलैया: डॉ. नीरा ने देखी ‘हनुमान अंश’

Updated:
विज्ञापन

पिक्चर देखने पहुंची विधायक व अन्य कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नीब करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. यह फिल्म सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने बुधवार को झुमरी तिलैया स्थित आईलेक्स सिनेमा हॉल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, सभी मंडल अध्यक्षों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नीब करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. सनातन धर्म, आस्था और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित इस फिल्म के विशेष शो में उत्साह का माहौल रहा.

विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद डॉ. नीरा यादव ने कहा कि नीब करौली बाबा का जीवन सेवा, भक्ति, मानवता और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरक संदेश देता है. उन्होंने कहा कि हनुमान अंश जैसी फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं.

उन्होंने कोडरमा वासियों से परिवार के साथ फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि समाज में संस्कार, सकारात्मक सोच और सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुतुल, विजय यादव, विशाल कृष्णा, रवि मोदी, चंद्रशेखर जोशी, देवनारायण मोदी, डॉ. वीएमपी वर्णवाल, दिनेश सिंह, हरि पंडित, सुनील बड़गवे, पंकज वर्णवाल, इंद्रदेव वर्णवाल, संजय पासवान, महेश वर्मा, संजय शर्मा, मुकेश राम, अनुराग सिंह, विशाल भदानी, विजय शुक्ला, विजय राम, विनोद सिन्हा, अंकित गुप्ता, सुनीति सेठ, सबिता एकघरा, रीता लोहानी, रश्मि झा एवं लक्ष्मी वर्णवाल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola