एनएसएस शिविर के तीसरे दिन साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते स्वयंसेवक एवं ग्रामीण बच्चे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज के स्वयंसेवकों ने इंदरवाटांड़ गांव में साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

विज्ञापन

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरीतिलैया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयीं. प्रथम सत्र का शुभारंभ प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी, जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ रामकृष्ण प्रसाद समेत स्वयंसेवकों ने किया. इसके बाद एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया गया.

विज्ञापन

स्वयंसेविका पूजा कुमारी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया. इसके बाद स्वयंसेविका बबीता कुमारी ने भूदान आंदोलन के जनक संत विनोबा भावे के कृतित्व पर प्रकाश डाला.

साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गांव इंदरवाटांड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली. इस दौरान ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताये गये. साथ ही गांव में पौधरोपण किया गया.

शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने स्वयंसेवकों से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में प्रतिभाग करने की अपील की.

सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का समापन स्वयंसेवकों के सामूहिक चाय एवं अल्पाहार के साथ हुआ. मौके पर सहायक प्राध्यापिका विनीता कुमारी, सुचित कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola