मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस करेगी जनसंवाद

Updated:
विज्ञापन

परिसदन कोडरमा में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा . परिसदन कोडरमा में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने की. संचालन अज्जू सिंह ने किया. बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को चंदवारा प्रखंड, 16 को डोमचांच प्रखंड, 17 को कोडरमा प्रखंड तथा 18 को मरकच्चो प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इन कार्यक्रमों में मनरेगा मजदूरों और किसानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मनरेगा मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है. जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा और सरकार तक पहुंचाने का काम किया जायेगा. बैठक में अज्जू सिंह, संजय कुमार सेठ, प्रदीप कुमार सिंह, राजू सिंह, अज्जू सिंह, मोहम्मद कासिम, एम चंद्रा, प्रमोद कुमार वर्णवाल, विजय प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे. मौके पर रामचंद्र गोस्वामी, कयुम उद्दीन, अनंत कुमार मेहता, विनोद कुमार, संचित कुमार मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

बासंती दुर्गा पूजा समिति का गठन

जयनगर. तिलैया डैम कांटी में बासंती दुर्गा पूजा मनाने को लेकर समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष शिक्षक प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष अजय पांडेय, लखन प्रसाद, सचिव सुधाकर यादव, कोषाध्यक्ष मानसरोवर ठाकुर, संरक्षक बोधी पंडित तथा निदेशक राज कुमार पांडेय बनाये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola