खात फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

खात फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

विज्ञापन

कोडरमा. कांग्रेस ने भाजपा सरकार के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा पार्टी का खाता फ्रीज करने के विरोध में तिलैया झंडा चौक पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया तथा मशाल जुलूस निकाला़ मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चल रही है़ आम चुनाव के पूर्व इस तरह का खेल भाजपा की घबराहट को दिखा रहा है़ उन्होंने कहा कि 25 मार्च 2024 को आयकर विभाग द्वारा 1823.01 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस भेजा गया है़ आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते से 135 करोड़ रुपया जबरन निकाल लिया गया है़ जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की मजबूती से भाजपा डर गयी है, जिसके कारण कोडरमा सांसद अनाप शनाप बयान दे रही है. जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है, जो कभी संभव नहीं है़ सईद नसीम ने कहा कि चुनाव में 400 पार का दावा करने वाली भाजपा डर गयी है़ मौके पर प्रदेश सचिव नारायण वर्णवाल, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, महिला जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, सरोज मेहता, सदानंद पाण्डेय, मन्ना राम, सरवन सिंह, राजू सिंह, विकास सिन्हा, विजय सिंह ने संबोधित किया़ मौके पर चांद आलम, कुंदन साहू, अशरफ अली, मोहम्मद ग़ालिब, देव लखन यादव, अशोक शाह, मोहन साहू, संजय यादव, सुनील साव, मनोज साव, विकास साहू, सुभाष सिंह यादव, महानंद गोस्वामी, दीपक सिंह, दिलीप राम, मंतोष कुमार, दिलीप साव, पुष्कर कुमार, बसंत कुमार, सूरज राम आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola