ePaper

सतडीहा की सीएचओ लापता, थाना में आवेदन

Updated at : 17 Feb 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
सतडीहा की सीएचओ लापता, थाना में आवेदन

प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र सतडीहा में सीएचओ के पद पर कार्यरत सिम्पी कुमारी (पति मुन्ना कुमार) सोमवार को अपने किराये के घर से केंद्र जाने के लिए निकली और तभी से लापता है, न तो वह केंद्र पहुंची और न ही घर लौटी है

विज्ञापन

प्रतिनिधि जयनगर. प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र सतडीहा में सीएचओ के पद पर कार्यरत सिम्पी कुमारी (पति मुन्ना कुमार) सोमवार को अपने किराये के घर से केंद्र जाने के लिए निकली और तभी से लापता है, न तो वह केंद्र पहुंची और न ही घर लौटी है. इस संबंध में उसके पति मुन्ना कुमार पिता सुनील प्रसाद जो सतडीहा मे आकाश कुमार के घर में अपनी पत्नी के साथ किराया पर रहता है. स्थायी पता ग्राम पोस्ट माधोपुर सबनहुआ थाना हरनौत, जिला नालंदा ने थाना में आवेदन देकर कर मामले की जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी सिम्पी कुमारी सतडीहा स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ के पद पर कार्यरत है. रोज की तरह वह सोमवार को अपने घर से केंद्र के लिए निकली, मगर बाद में एएनएम ने उन्हें सूचना दी कि वह केंद्र नहीं पहुंची है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है. वह अपने साथ अपने सभी जरूरी कागजात ले गयी है, मगर मोबाइल घर पर छोड़ गई है. मुन्ना ने राजेश कुमार ग्राम खेमन विगहा थाना हिलसा जिला नालंदा तथा राजू कुमार जिला नालंदा पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके खोजबीन का आग्रह किया है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola