बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने खेली होली

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय परिसर रंगों, फूलों और खुशियों से सराबोर नजर आया.

विज्ञापन

कोडरमा. बचपन प्ले स्कूल में होली उत्सव मनाया गया. विद्यालय परिसर रंगों, फूलों और खुशियों से सराबोर नजर आया. कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली के रंगों का आनंद लिया, इससे न केवल त्योहार की परंपरा जीवंत हुई, बल्कि सुरक्षित और सकारात्मक तरीके से उत्सव मनाने का संदेश भी दिया गया. बच्चों ने रंगोली, आर्ट एक्टिविटी और टीम गेम्स में उत्साह पूर्वक भाग लिया. विद्यालय की निदेशक पूनम सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि त्योहारों को केवल परंपरा के रूप में न मनाया जाये, बल्कि उन्हें सीखने और जुड़ाव का अवसर बनाया जाये. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिल्पी, सोनल, ऋचा, आराध्या, रागिनी, पीहू ,अमीषा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

झुमरीतिलैया. डोइयाडीह विद्युत उपकेंद्र से नयी फीडर निकालने का कार्य अंतिम चरण में है. इस कार्य के सफल निष्पादन के लिए एक मार्च को दिन के 11 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि डोइयाडीह पावर हाउस से वीआइपी आश्रम रोड के लिए एक नयी फीडर लाइन निकाली जा रही है. यह कार्य प्रगति पर है. संभवत: रविवार तक इसे पूर्ण कर लिया जायेगा. दो से तीन दिनों में यह नया फीडर पूरी तरह अलग कर दिया जायेगा. नया फीडर शुरू होने के बाद आश्रम रोड, सुभाष चौक तथा नवादा बस्ती क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola