कोडरमा में ‘मेरा लहू देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं समेत कई लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते लोग | Prabhat Khabar

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झुमरी तिलैया में मेरा लहू देश के नाम कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई रक्तवीरों ने भाग लिया.

विज्ञापन

कोडरमा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों, वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में देशभर की 800 से अधिक शाखाओं में ‘मेरा लहू देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में झुमरी तिलैया के श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में तीन महिलाओं सहित बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने रक्तदान कर देशभक्ति और समाजसेवा का संदेश दिया.


कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सहित कई लोग मौजूद

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अजीत बर्णवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. आर.के. दीपक, उपाध्यक्ष डॉ. सागर मणि सेठ, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय भवन संयोजक राज पचीसिया, मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अजीत बर्णवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. रक्तदान शिविर इसका उत्कृष्ट उदाहरण है.

रक्तदान सेवा देशभक्ति और समाजसेवा की भावना को मजबूत करता है

वहीं डॉ. आर.के. दीपक एवं डॉ. सागर मणि सेठ ने कहा कि रक्तदान महादान है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन युवाओं में देशभक्ति और समाजसेवा की भावना को मजबूत करता है. मारवाड़ी युवा मंच स्थानीय शाखा के अध्यक्ष मोहित संघई एवं प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई धर्म और कोई दान नहीं है. रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है. यही आज के समय की सच्ची देशभक्ति और समाजसेवा है.श्री अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में तीन महिलाओं सहित कई लोगों ने रक्तदान किया.

सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय स्मृति खटोर ने भी किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय स्मृति खटोर के अलावा प्रिया अग्रवाल, सुरभि पचीसिया,पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा ,अमित संघई,राज पचीसिया,शिवेश पचीसिया,गौरव गुप्ता, राहुल चौधरी,संजय पिलानिया, रोहित संघई,पंकज चौधरी,आयुष केडिया,सुमित पचीसिया, गणेशु अग्रवाल,अभय कुमार,तेजस्वी कुमार,वेदान्त चौधरी,पीयूष जैन, नीरज बर्नवाल,युवा नेता विशाल भदानी, अमित सिन्हा सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे.कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के उप सचिव विकास जैन, आकाश जैन, प्रेरणा शाखा की सचिव प्रिया अग्रवाल, अनुराधा संघई, सालू चौधरी, नेहा इसारिया सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित थे.

अतिथियों को मंच की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया

रेड क्रॉस की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस दौरान डॉ. ब्यूटी कुमारी, टेक्नीशियन अमित कुमार, सचिन यादव, जीएनएम अनुराधा कुमारी एवं फार्मासिस्ट धीपू कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया में सहयोग किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को मंच की ओर से बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के संयोजक अरविंद चौधरी,कोषाध्यक्ष महावीर खेतान,उपाध्यक्ष शिवेश पचीसिया सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

‘मेरा लहू देश के नाम’ का संदेश देते हुए पर्व के रूप में मनाया

मारवाड़ी युवा मंच का यह रक्तदान अभियान युवाओं में देशभक्ति, मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम रहा. ‘मेरा लहू देश के नाम’ का संदेश देते हुए रक्तदाताओं ने स्वतंत्रता दिवस को सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाया. झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रसेन भवन परिसर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से गूंज उठा. मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आपसी एकता, देशप्रेम और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने वाला रहा.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola