समर्पित भाजपाईयों की अहमियत घटी है : प्रो केपी शर्मा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन

: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक कोडरमा. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में हुई. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मोदी ने की. बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो केपी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी और एकीकृत बिहार का दौर था, तब पार्टी का झंडा उठाने से लोग डरते थे. इसके बाद भी समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूत बनाने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की अहमियत संगठन में घटती जा रही है, जो पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संगठन में योग्य और पुराने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है, जबकि भाजपा एक सिद्धांतवादी पार्टी रही है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह तथा पूर्व जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने समर्पण के साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया, लेकिन वर्तमान संगठन तानाशाही रवैया अपना रहा है. वहीं अशोक सिंह कपूर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय साव और रवि मोदी ने भी संगठन की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान संगठन के क्रियाकलापों के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की जायेगी. साथ ही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संघ के गठन की घोषणा भी की गयी. संचालन दिनेश्वर प्रसाद ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, मनोज कुमार झुन्नू ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह परिमल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय, सकलदेव सिंह, राम अवतार पांडेय, रामचंद्र राणा, मानिकचंद सेठ, विनोद सिन्हा, विजय पंडित, मिथिलेश सिंह, राजेश सिंह उर्फ राजू भैया, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, लक्ष्मण पंडित, कैलाश दास, अमर सिंह, विनय शांडिल, किशोर पंडित, केदार प्रसाद, सुधीर यादव, डॉ कार्तिक साहू, डॉ केपी चौधरी, शक्ति सिंह, मनोहर मोदी ,भैरव प्रसाद वर्मा, श्री सिंह, नारायण वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola