कोडरमा में कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर; अंबा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Updated:
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद व अन्य : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में आयोजित कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में अंबा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और जनता से सीधा संवाद करने का आह्वान किया.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को परिसदन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बैठक की शुरुआत झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गयी. मौके पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

अंबा प्रसाद बोलीं- कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता

मौके पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कैंपेन कमेटी की अध्यक्ष सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव, पंचायत व बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा.

कहा कि जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए. अंबा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव से होती है.

हर बूथ तक पहुंचने का आह्वान

अंबा प्रसाद ने कहा कि हमें हर बूथ तक पहुंचकर आमलोगों की समस्याओं को समझना होगा और उनके अधिकारों की आवाज बनना होगा. कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और एकजुटता के साथ ही कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस की छापेमारी, 55 पीस अवैध शराब बरामद; दुकानदार गिरफ्तार

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर

जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा.

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश सचिव चंद्र भूषण साव, एसआइआर कमेटी के जिला प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल दास, दशरथ पासवान, अज्जू सिंह, पवन कुमार सिंह, मो कासिम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ अली, सेवा दल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, संजय दास, प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, कयूम उद्दीन, इंटक जिलाध्यक्ष चांद आलम, सोनू वारसी, अनिल यादव, गणेश स्वर्णकार, पप्पू दास, फैयाज केसर असगर अली, कृष्ण दास, राजकिशोर पासवान, उमेश साहू, खुर्शीद आलम, अजय कृष्ण, संतोष यादव मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: पहले पेपर लीक मुद्दा उठाने वाले को भेजा जेल, अब JPSC-JSSC घोटाले में खुल रहे राज; पैसे लेकर पास कराने का खेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola