हत्या, मारपीट समेत पांच मामलों का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वह लंबे समय से फरार चल रहा था

विज्ञापन

कोडरमा . थाना पुलिस ने पांच मामलों में फरार चल रहे आरोपी संदीप कुमार उर्फ चिरकुट को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी बदडीहा निवासी राजू यादव उर्फ विजय यादव का पुत्र बताया जाता है. थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि संदीप कुमार के विरुद्ध तिलैया थाना में हत्या सहित मारपीट और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

कालका मेल से गिरकर यात्री घायल

जयनगर. परसाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह कालका मेल एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के कचेडी शिमला निवासी निहार गोलदार के पुत्र बताये जाते हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार गौतम कुमार वर्द्धमान जा रहा था.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola