Video: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी अरेस्ट, घर पर भी रेड

Updated:
विज्ञापन

एसीबी की गिरफ्त में राजस्व कर्मचारी

ACB Trap: झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को एसीबी की टीम ने छापेमारी की. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद एसीबी की टीम उसके घर पहुंची और वहां भी छापेमारी की. छापेमारी के बाद एसीबी के अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं.

विज्ञापन

ACB Trap: कोडरमा, विकास-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर भी छापेमारी की. इसके बाद एसीबी की टीम उसे हजारीबाग ले गयी और पूछताछ कर रही है. यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी की टीम ने की है. जमीन की ऑनलाइन एंट्री करने के एवज में राजस्व कर्मचारी ने रिश्वत में बड़ी रकम मांगी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन की ऑनलाइन एंट्री के एवज में मांगी रिश्वत


कोडरमा जिले के बेकोबार गांव के बहादुर राणा ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की थी कि जमीन की ऑनलाइन एंट्री कराने और रसीद जारी करने के लिए अंचल कार्यालय में उनसे पैसे की मांग की जा रही है. वह रिश्वत नहीं देना चाहते हैं. उन्होंने राजस्व कर्मचारी द्वारा काम के एवज में पैसे मांगने की शिकायत की. एसीबी में शिकायत के बाद मामले की जांच की गयी. जांच में मामला सही पाए जाने पर गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने अरेस्ट कर लिया.

ये भी पढ़ें:

ऐसे दबोचा गया घूसखोर राजस्व कर्मचारी


कोडरमा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद ने पीड़ित बहादुर राणा से कहा था कि आपका जमीन का काम बहुत अधिक है. इसलिए आपको 50 हजार रुपए घूस देना होगा. बिना रिश्वत काम नहीं होगा. इसके बाद उन्होंने पहले अंचलाधिकारी (सीओ) फिर उपायुक्त (डीसी) को आवेदन दिया. फिर भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके बाद उन्होंने मजबूर होकर एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग में घूसखोरी की शिकायत की. पूरे मामले की जांच के बाद एसीबी ने बड़ा एक्शन लिया और 10 हजार रुपए घूस लेते राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पलामू, पुलिस-TPC मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola