खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत् खरियोडीह बाबा धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.

विज्ञापन

हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक प्रतिनिधि जयनगर. प्रखंड के खरियोडीह पंचायत अंतर्गत् खरियोडीह बाबा धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना व शिवलिंग का जलाभिषेक किया. उल्लेखनीय है कि यह बाबा धाम प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित हैं, यहां रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि व सावन पूर्णिमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. वैसे प्रतिदिन वाहन पूजन, मंडन संस्कार आदि कराये जाते हैं. यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें हजारीबाग जिला के बरकट्टा, दुमदुमा, सेवाटांड, जतघघरा, मनैया, गिरिडीह जिला के सरिया, हजारीबाग रोड, कोडरमा के गझंडी, झुमरी तिलैया, जयनगर के खरियोडीह, अलगडीहा, तिलोकरी, घरौंजा, घुरमुंडा, परसाबाद, यदुडीह, सरमाटांड, बेहराडीह सहित कई गांवों के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं. बताया जाता है कि यहां शिवलिंग की स्थापना गांव के एक बुजुर्ग को आये स्वपन के आधार पर हुई है. कहा जाता है यहां मांगी गयी मन्नत अवश्य पूरी होती है. यहां मेला में मिठाई, चाट पकौडे की दुकान के अलावा मिक्की, माउस, घोडा झूला, नाव झूला, तारामाची आदि बच्चों के मनोरंजन के लिए लगता है. मेला के दौरान विधि व्यवस्था बनी रही इसके लिए थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola