रघुवर दास ने कोडरमा वासियों को होली पर दिया इंजीनियरिंग कॉलेज का तोहफा

undefined संवाददाता कोडरमा : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास होली के मौके पर 12 मार्च को कोडरमा पहुंचे. यहां उन्होंने जिले वासियों को होली के मौके पर इंजीनियरिंग कालेज का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तंत्र पहले से ही तैयारियों में युद्ध स्तर से लगा हुआ था. सीएम ने ज़िला मुख्यालय स्थित […]
undefined
संवाददाता
कोडरमा : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास होली के मौके पर 12 मार्च को कोडरमा पहुंचे. यहां उन्होंने जिले वासियों को होली के मौके पर इंजीनियरिंग कालेज का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तंत्र पहले से ही तैयारियों में युद्ध स्तर से लगा हुआ था.
सीएम ने ज़िला मुख्यालय स्थित राज्यकीय पॉलीटेक्निक परिसर में उच्च तकनीकी शिक्षा एवम कौशल विकास विभाग से 100 करोड़ 72 लाख की लागत से बनने वाली इंजीनियरिंग कालेज का शिलान्यास किया. इससे पहले भूमि पूजन हुआ.
मौके पर राज्य की शिक्षा मंत्री और कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, सांसद डॉ रविंद्र राय, विधायक जानकी यादव, उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ,एसपी सुरेंद्र कुमार झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




