मरकच्चो में निकली मां देवी की शोभा यात्रा
Updated at : 23 Feb 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत के झलकडीह स्थित दुर्गा मंडप परिसर में 10 दिवसीय शतचंडी देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आठवें दिन बुधवार को अयोध्या से आये यज्ञाचार्य बीरेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के बीच मां देवी का महा स्नान कार्यक्रम धूमधाम से किया. इसके बाद दोपहर में यज्ञ समिति व ग्रामीणों द्वारा […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत के झलकडीह स्थित दुर्गा मंडप परिसर में 10 दिवसीय शतचंडी देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आठवें दिन बुधवार को अयोध्या से आये यज्ञाचार्य बीरेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के बीच मां देवी का महा स्नान कार्यक्रम धूमधाम से किया. इसके बाद दोपहर में यज्ञ समिति व ग्रामीणों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां देवी की शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण के दौरान उपस्थित श्रद्धालु धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो. दुर्गा माता की जय, माता रानी की जय, शंकर भगवान की जय आदि नारे लगा रहे थे. डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरक रहे थे.
नगर भ्रमण के बाद मां देवी को नवनिर्मित मंडप में प्रवेश कराया गया. यज्ञाचार्य द्वारा विधि-विधान के साथ शैयाधिवास कराया गया. यज्ञ संचालक रवींद्र शास्त्री व यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुदामा राणा ने बताया कि गुरुवार को मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए यज्ञ की पूर्णाहुति व हवन कार्य किया जायेगा. 24 फरवरी शिवरात्रि के दिन भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
नगर भ्रमण में मुखिया मंजूर आलम, पंसस चंद्रदेव यादव, सुदामा राणा, शंकर यादव, राजु यादव, दिनेश ठाकुर, सूर्यदेव दास, जागेश्वर राणा, दिनेश ठाकुर, जगदीश यादव, बैजनाथ राय प्रकाश राणा, महावीर महतो, देवनंदन यादव, रणधीर राणा, अशोक यादव प्रकाश राणा, शंकर यादव, ललन राणा, संतोष राणा, जगदीश दास, चंद्रदेव दास उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




