झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी

Updated at : 15 Feb 2017 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी

कोडरमा बाजार. अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 11 फरवरी से झारखंड राज्य भूमि सुधार संघ के बैनर तले हड़ताल पर गये जिले के अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. बुधवार को समाहरणालय परिसर में हड़ताली कर्मियों ने धरना दिया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार. अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 11 फरवरी से झारखंड राज्य भूमि सुधार संघ के बैनर तले हड़ताल पर गये जिले के अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. बुधवार को समाहरणालय परिसर में हड़ताली कर्मियों ने धरना दिया.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा. संघ के जिला सचिव आलोक कुमार शर्मा ने कहा संघ के बैनर तले जिले के राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक अपने मांगों को लेकर अडिग है. राज्य भर के राजस्व कर्मी व अंचल निरीक्षक हड़ताल पर डटे है.
हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र आदि जरूरी काम नहीं हो रहा है. मौके पर अंचल निरीक्षक मदन कुमार, सुमन, नरेश कुमार वर्मा, राजस्व कर्मचारी राजीव रंजन, विजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, विशेश्वर पंडित, विनोद कुमार, धीरेंद्र कुमार, राम वृक्ष मांझी, पंकज सिंह, अनमोल कुजूर, नीतीश कुमार, अर्जुन राय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola