हेलमेट नहीं पहननेवालों को पुलिस ने दिया गुलाब
Updated at : 14 Feb 2017 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

डोमचांच : पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर डोमचांच थाना के समीप वाहन चेकिंग की गयी. डोमचांच पुलिस ने इस दौरान अनोखा तरीका अपनाया. जांच के दौरान दो पहिया वाहन में जो व्यक्ति बिना हेलमेट लगा कर वाहन चला रहे थे, उसे रोक कर डोमचांच थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने गुलाब का फूल […]
विज्ञापन
डोमचांच : पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर डोमचांच थाना के समीप वाहन चेकिंग की गयी. डोमचांच पुलिस ने इस दौरान अनोखा तरीका अपनाया. जांच के दौरान दो पहिया वाहन में जो व्यक्ति बिना हेलमेट लगा कर वाहन चला रहे थे, उसे रोक कर डोमचांच थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने गुलाब का फूल दिया.
साथ ही सड़क सुरक्षा कानून की जानकारी देते हुए हेलमेट लगा कर मोटरसाइकिल चलाने का निर्देश दिया. साथ ही चार पहिया वाहनों को रोक कर भी सेफ्टी बेल्ट बांधने को कहा. मौके पर डोमचांच थाना के कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




