एसपौंड निर्माण का विरोध महिलाओं पर लाठी चार्ज

Updated at : 11 Feb 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
एसपौंड निर्माण का विरोध महिलाओं पर लाठी चार्ज

जयनगर : डीवीसी की ओर से केटीपीएस बांझेडीह में बन रहे एसपौंड का विरोध शुक्रवार को ग्रामीणों ने किया. एक ओर मजिस्ट्रेट प्रभात बरदियार की उपस्थिति में अधिग्रहित जमीन पर ट्रेंच कटाई का काम शुरू हुआ. वहीं दूसरी ओर करियावां में आक्रोशित ग्रामीण सभा करने लगे. ग्रामसभा में ग्रामीण प्रदूषण से मुक्ति, गांव को कहीं […]

विज्ञापन
जयनगर : डीवीसी की ओर से केटीपीएस बांझेडीह में बन रहे एसपौंड का विरोध शुक्रवार को ग्रामीणों ने किया. एक ओर मजिस्ट्रेट प्रभात बरदियार की उपस्थिति में अधिग्रहित जमीन पर ट्रेंच कटाई का काम शुरू हुआ.
वहीं दूसरी ओर करियावां में आक्रोशित ग्रामीण सभा करने लगे. ग्रामसभा में ग्रामीण प्रदूषण से मुक्ति, गांव को कहीं और बसाने, लोगों को रोजगार देने, गांव से दूर एसपौंड बनाने की मांग कर रहे थे. सभा की अध्यक्षता कालेश्वर सिंह व संचालन पोखराज राणा ने किया. दोपहर 2.30 बजे ग्रामीण ट्रेंच कटाई का काम रोकने पहुंच गये, जहां ग्रामीणों और पुलिस में हल्की झड़प हुई. इस दौरान महिलाओं को पुलिस ने जीप में बैठाने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया और महिलाएं पुलिस से उलझ गयी.
इस पर महिला पुलिस ने महिलाओं पर लाठियां चलायीं. लाठी चार्ज में पार्वती देवी, मालती देवी, हसीना खातून, रूपा देवी, कलिया देवी, यशोदा देवी को हल्की चोटें आयी है.
नाराज लोगों ने ट्रेंच कटाई कर रहे जेसीबी वाहन को भगा दिया. एसडीओ प्रभात कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों का कहना है कि उनका धरना तीन दिनों तक चलेगा. माले नेता श्यामदेव यादव, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह आजसू नेता श्रीकांत यादव उक्त स्थल पर पहुंचे और पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों पर बल प्रयोग करना अनुचित है. ग्रामीण शांतिपूर्वक अपनी मांग को लेकर विरोध प्रकट कर रहे है, ऐसे में पुलिस प्रशासन बंदूक ना चमकाये. मौके पर मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा, मुख्य अभियंता अनंत चक्रवर्ती, पीके सहाय, एसके धारा, मो. इस्लाम, सीओ बालेश्वर राम, एलइओ विजय कुमार, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, एमओ अभिषेक आनंद, एसआइ लक्ष्मण गोप सहित भारी संख्या में पुलिस बल व महिला पुलिस मौजूद थे.
प्लांट के विकास में ग्रामीण सहयोग करे : मुख्य अभियंता
डीवीसी के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा ने विस्थापित ग्रामीणों से प्लांट के विकास में सहयोग की अपील की. श्री मिश्रा ने कहा कि एसपौंड निर्माण नहीं होने से डीवीसी प्रबंधन को करोड़ों रुपये की क्षति हो रही है.
उन्होंने कहा कि एसपौंड निर्माण में प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों को पूरा ध्यान रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रबंधन अपने लिए अधिग्रहित जमीन का सीमाकंन करने आयी है. सीमाकंन से कोई प्रदूषण नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि विस्थापित प्रबंधन को सहयोग करे, एसपौंड का निर्माण होने दे. इससे क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीणों का भी विकास होगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल विस्थापित क्षेत्र के 500 लोग प्लांट में काम कर रहे है, यदि प्लांट सुचारू ढंग से चला तो और भी लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि सीएसआर पॉलिसी के तहत विकास कार्य होंगे. इसको लेकर प्रबंधन गंभीर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola