चार माह के बच्चे की चोरी, प्राथमिकी
Updated at : 09 Feb 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा चौक के समीप से एक चार माह के मासूम बच्चे की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना मंगलवार रात की है. मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के जगदीशपुर निवासी छोटू ठठेरा ने बताया की वह नवादा स्थित चूरामन साव के मकान मे पिछले […]
विज्ञापन
मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा चौक के समीप से एक चार माह के मासूम बच्चे की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना मंगलवार रात की है. मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के जगदीशपुर निवासी छोटू ठठेरा ने बताया की वह नवादा स्थित चूरामन साव के मकान मे पिछले दो वर्षों से रह कर दुकान चला रहा है. मंगलवार की रात वे अपने चार माह के बेटे नक्श कुमार समेत सपरिवार सोये थे. उनके कमरे का दरवाजा व खिड़की खुला थे.
देर रात को कुछ खटखट की आवाज पर नींद खुली, तो एक व्यक्ति को कमरे से भागते देखा. वे उठे, तो देखा की मां के साथ सोया उनका चार माह का बेटा नहीं है. चोर चोर का शोर करने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी शिवबालक प्रसाद यादव, सअनि नारायण तुविद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली. बच्चे के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दिनभर की मशक्कत के बाद भी पुलिस को अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




