नगर पर्षद का घेराव 15 को

Updated at : 09 Feb 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद का घेराव 15 को

झुमरीतिलैया : भाकपा जिला परिषद की बैठक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राणीसती धर्मशाला में हुई. बैठक में जिला मंत्री महादेव राम ने कार्य रिपोर्ट पेश की. उन्होंने कहा कि प्रखंडों में डोभा का कार्य जेसीबी मशीन से किया जा रहा है, डोभा 10 फीट गहरा बनाया जा रहा है, ऐसे में 10 फीट की […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : भाकपा जिला परिषद की बैठक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राणीसती धर्मशाला में हुई. बैठक में जिला मंत्री महादेव राम ने कार्य रिपोर्ट पेश की. उन्होंने कहा कि प्रखंडों में डोभा का कार्य जेसीबी मशीन से किया जा रहा है, डोभा 10 फीट गहरा बनाया जा रहा है, ऐसे में 10 फीट की ऊंचाई पर मिट्टी फेंकना संभव नहीं है. वहीं 167 रुपये दैनिक मजदूरी पर कोई मजूदर काम नहीं कर सकता है.
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन डोभा बनाने के लिए रोजगार सेवकों पर आनवश्यक दवाब दे रहा है. उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि पिछले दो वर्षों से किसानों की जमीन ऑनलाइन की जा रही है. सैकड़ों किसानों का नाम ऑनलाइन में शामिल नहीं हो पा रहा है. इससे दाखिल-खारिज नहीं हो रहा है व किसान परेशान है. कोडरमा अंचल सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की बढोतरी से नगरवासी परेशान है, गरीबों की मदद करने वाली रघुवर सरकार का यहीं असली चेहरा है.
अंचल सचिव अर्जुन यादव ने कहा कि अभी तक मात्र100 किसानों से धान क्रय किया गया है. सरकार की कथनी व करनी में अंतर है. निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की वृद्धि के खिलाफ तथा नगरवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 15 फरवरी को नगर पर्षद कार्यालय का घेराव किया जायेगा. इसके पूर्व पानी टंकी से जुलूस निकाला जायेगा. 14 फरवरी को जयनगर, 17 को चंदवारा व 18 को कोडरमा अंचल कमेटी की बैठक होगी. मौके पर प्रदीप रजक, सच्चिदानंद पांडेय, किशोर चौधरी, प्रसादी यादव, लाटो रजक, सकिंदर कुमार, राजेश कुमार सिंह, ब्रह्मदेव राणा, काली सिंह, कैलाश रजक, धानेश्वर शर्मा, महेंद्र प्रसाद, गोविंद रजवार, राम कुमार यादव, सुधीर गिरि, धनपत यादव मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पुरुषोतम यादव ने किया.
माले की बैठक 11 को
कोडरमा. भाकपा माले की लोकसभा स्तरीय बैठक 11 फरवरी को राणीसती धर्मशाला में होगी. यह जानकारी देते हुए राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव ने बताया कि बैठक में कोडरमा, गिरिडीह, इचाक, बरकट्ठा आदि क्षेत्र के माले के कार्यकर्ता भाग लेंगे. बताया कि बैठक में केंद्र व राज्य सरकार के जन विरोधी फैसले के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की जायेगी. बैठक में विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक विनोद सिंह, लोक सभा प्रभारी मनोज भगत आदि भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola