सफल रहा बाजार बंद

Updated at : 04 Feb 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
सफल रहा बाजार बंद

नागरिक संघर्ष समिति के नेतृत्व में की गयी बंदी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दिया समर्थन चेंबर ऑफ कॉमर्स, राजद, कांग्रेस, आप व माले ने किया समर्थन झुमरीतिलैया : नागरिक संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर पर्षद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को बाजार बंद रहा. इस दौरान […]

विज्ञापन
नागरिक संघर्ष समिति के नेतृत्व में की गयी बंदी
दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दिया समर्थन
चेंबर ऑफ कॉमर्स, राजद, कांग्रेस, आप व माले ने किया समर्थन
झुमरीतिलैया : नागरिक संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर पर्षद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को बाजार बंद रहा. इस दौरान समिति के अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स व राजद के नेता कार्यकर्ता भी आंदोलन को समर्थन देते हुए बाजार में निकले. व्यवसायियों व दुकानदारों ने स्वत: अपनी- अपनी दुकानें दोपहर एक बजे तक बंद रख कर आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया. समिति के संयोजक प्रेम पांडेय ने बंद को सफल बताते हुए कहा कि इस बंदी को आमलोगों ने अपना समर्थन देकर झारखंड सरकार को यह बता दिया है कि ऐसी जन विरोधी नीति नहीं चलने वाली है.
यदि झारखंड सरकार ने टैक्स बढ़ोतरी के फैसले को वापस नहीं लिया, तो जन संघर्ष और तेज होगा. बंद समर्थकों में समिति के अलावा नौजवानों व आम लोगों की भी भागीदारी रही. इस दौरान होल्डिंग टैक्स वापस लो, प्राइवेट कंपनी की ठेकेदारी नहीं चलेगी. जितनी सुविधा उतना टैक्स आदि नारे लगाये जा रहे थे. जुलूस पुराना बस स्टैंड से निकलकर स्टेशन रोड, डॉक्टर गली होते हुए महाराणा प्रताप चौक का भ्रमण कर वापस पुराना बस स्टैंड पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गयी.
सभा की अध्यक्षता प्रेम पांडेय व संचालन उतम दास पाल ने किया. मौके पर वक्ताओं ने एक स्वर में होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस करने की मांग की. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा ने कहा कि नगर पर्षद से चुनाव जीते कई पार्षदों को रितिका कंपनी के लोगों ने सुविधा शुल्क देकर उनका मुंह बंद कर दिया है. ऐसे जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में जनता सबक सिखायेगी. झाविमो नगर अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि नगर पर्षद सुविधा के नाम पर कुछ नहीं देते और टैक्स में बढ़ोतरी कर रहे है, जिसे शहरवासी बरदाश्त नहीं करेंगे. कहा कि जिन लोगों के घरो में होल्डिंग टैक्स चुकाता करने के लिए फार्म दिया गया है, वे उस फार्म को न भरे बल्कि रितिका कंपनी के आने वाले लोगो को खदेड़ने का काम करें. वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की वसूली से जनता पर बोझ बढ़ेगा.
सभा को उपेंद्र सिंह, ज्ञानी पांडेय, उदय द्विवेदी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, राजद जिलाध्यक्ष अनवारूल हक, झाविमो नगर अध्यक्ष अरशद खान, माले नेता प्रेम प्रकाश पासवान, मनीषा सिंह, केसरी देवी, नागेश्वर प्रसाद, आम आदमी पार्टी दामोदर यादव, पार्षद विशाल सिंह, आशीष भदानी, मो शमीम उर्फ लड्डू ने भी संबोधित किया. बंद को सफल बनाने में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिघानियां, सुबोध सिंह, अजीत कुमार सिन्हा, महेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील सक्सेना, नंद राय, शैलेश कुमार शोलू, दिलीप शर्मा, खोखन शर्मा, उमेश जयसवाल, शंभु साव, संतोष यादव, डाॅ आइके दास, अभय वर्मा, ओम चंद्रवंशी, सुनील सिंह, सुरेश मोदी, अजय मोदी, गौतम वर्णवाल, सुरेंद्र मोदी, तरसेम लाल शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. बंद से लगभग 20-30 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. बंद को फुटपाथी दुकानदारों के अलावा स्वयंसेवी संगठनों ने भी समर्थन दिया.
राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने होल्डिंग टैक्स निर्धारण में मनमानी व निजी कंपनी द्वारा अवैध वसूली का कार्य किये जाने के विरोध में राज्यपाल झारखंड सरकार को उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया है. इसमें कहा गया है कि नये सिरे से होल्डिंग टैक्स निर्धारण के तरीके में व्यापक गड़बड़ी है.
इसका निर्धारण नगर पर्षद व नगर पंचायत के स्तर से होना चाहिए. जबकि यह कार्य निजी एजेंसी रितिका प्रिटेंक लिमिटेड को दिया गया है और कंपनी के लोग मनमाने ढंग से अवैध वसूली कर रहे है. यदि सरकार इस जन विरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो आगे भी जन तांत्रिक तरीके से इसका विरोध किया जायेगा. ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, नगर विकास मंत्री झारखंड, मुख्य सचिव झारखंड, नगर विकास सचिव झारखंड व चैंबर ऑफ कॉमर्स रांची को भी प्रेषित की गयी. ज्ञापन में श्याम सुंदर सिघानियां, नरेश गुप्ता, संजीव खेतान, किशोर भाटिया, संदीप कुमार, सतीश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola