होल्डिंग टैक्स के विरोध में बाजार बंद आज

Updated at : 03 Feb 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स के विरोध में बाजार बंद आज

झुमरीतिलैया : नागरिक संघर्ष समिति द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को होनेवाले बाजार बंद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा दुर्गा मंडप कला मंदिर से मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने शहर के लोगों से इस फैसले के खिलाफ आहूत बंद को सफल बनाने की अपील की. मार्च […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नागरिक संघर्ष समिति द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को होनेवाले बाजार बंद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा दुर्गा मंडप कला मंदिर से मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने शहर के लोगों से इस फैसले के खिलाफ आहूत बंद को सफल बनाने की अपील की.
मार्च में समिति के अध्यक्ष प्रेम पांडेय, उत्तम दास पाल, राजेंद्र जायसवाल, ज्ञानी पांडेय, उपेंद्र सिंह, संजय पांडेय, दामोदर यादव, ओम चंद्रवंशी, भारती, प्रदीप सिंह, उमेश जायसवाल, सुबोध सिंह, कक्कू पांडेय, सुनील सक्सेना, सुनील सिंह, गणपत भुइयां, अशोक रजक, प्रेम पासवान, नागेश्वर प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद, उदय द्विवेदी शामिल थे.
मार्च झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. वक्ताओं ने भी शहरवासियों से सरकार के इस जन विरोधी फैसले के खिलाफ आहूत शहर बंद को सफल बनाने की अपील की. राजद ने दिया बंद को समर्थन: नगर राजद की बैठक स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनवारुल हक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार द्वारा शहर में होल्डिंग टैक्स व अन्य टैक्स के बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ नागरिक संघर्ष समिति द्वारा तीन फरवरी को तिलैया बंद का आह्वान किया गया है, उसका राजद समर्थन करेगा. मौके पर राजद के सभी जिला प्रकोष्ठों अध्यक्ष, तमाम पधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. मौके पर जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, दिलीप शर्मा, उदय सिंह, बबलू सिंघानिया, राम बालक चौधरी, अनिल पांडेय, कल्टू सरकार, मो अली, अनिरुद्ध सिंह, नूनु यादव, विमल शर्मा, कल्लू सिद्दीकी, राजा खान, मुख्तार टेलर समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola