नियमानुसार काम करें रेल कर्मी
Updated at : 16 Dec 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : पूर्व मध्य रेलवे के गझंडी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अवर मंडल रेल प्रबंधक डीके सिन्हा ने किया. संगोष्ठी में रेल कर्मियों को रेलवे सुरक्षा के कई तथ्य बताये गये. श्री सिन्हा ने कहा कि मानवीय भूल से होनेवाली दुर्घटना न हो, इसके प्रति […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : पूर्व मध्य रेलवे के गझंडी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अवर मंडल रेल प्रबंधक डीके सिन्हा ने किया. संगोष्ठी में रेल कर्मियों को रेलवे सुरक्षा के कई तथ्य बताये गये. श्री सिन्हा ने कहा कि मानवीय भूल से होनेवाली दुर्घटना न हो, इसके प्रति विशेष रूप से सतर्कता बरतने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि रेल कर्मी नियमानुसार कार्य करें और इस रेल मंडल को दुर्घटना मुक्त बनायें. उन्होंने कोहरा में विशेष रूप से सतर्कता पूर्वक काम करने को कहा. मौके पर वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी बीएन लाल, वरीय मंडल विद्युत अभियंता ऑपरेशन भारद्वाज चौधरी, वरीय मंडल अभियंता आरके गुप्ता, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन आदि ने भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम में सीनियर सेक्सन इंजीनियर आरएन प्रसाद गझंडी, कोडरमा स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह, संरक्षा सलाहकार बीके हेंब्रममौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




