बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करें : निर्भय
Updated at : 16 Dec 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां : राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान व क्रय कोलकता के संयुक्त तत्वाधान में आनंददायी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मवि मीरंगज के प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें उत्क्रमित मवि पचौड़ी, उत्क्रमित मवि मोदीडिह व मवि मीरगंज के बच्चे संयुक्त रूप से उपस्थित होकर अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया. मवि मीरगंज के प्रधानाध्यापक […]
विज्ञापन
सतगावां : राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान व क्रय कोलकता के संयुक्त तत्वाधान में आनंददायी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मवि मीरंगज के प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें उत्क्रमित मवि पचौड़ी, उत्क्रमित मवि मोदीडिह व मवि मीरगंज के बच्चे संयुक्त रूप से उपस्थित होकर अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया. मवि मीरगंज के प्रधानाध्यापक किशुन लाल साव ने बताया कि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं.
इससे शिक्षक व बच्चों के बीच आपसी संबंध बढ़ता है व बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है. कार्यक्रम समन्वयक निर्भय कुल ने बताया कि संस्थान बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है व सभी समग्राही को एक मंच पर लाकर बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करने का प्रयास किया है.
उन्होंने सभी उपस्थित शिक्षकों, बच्चों, पंचायती राज प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में विपिन रविदास, राजेश पासवान, संतोष पासवान व बबलू कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह में चाइल्ड लाइन के उद्वेश्यों के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि अगर आपको कोई समस्या होती है, तो 1098 पर फोन कर अपनी समस्या को दर्ज कर सकते है. 1098 आपका दोस्त है. कार्यक्रम राम बालक प्रसाद यादव प्रबंधन समिति अध्यक्ष पचौड़ी, प्रवचन कुमार शिक्षक, कैलाश दांगी प्रधानाध्यापक पचौड़ी, सुशीला सिन्हा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




