ढौठवा पंचायत भवन सुविधाविहीन
Updated at : 15 Dec 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

उपायुक्त को लिखा पत्र कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड के ढौठवा पंचायत भवन सुविधा विहीन है. इस बाबत मुखिया शेर मोहम्मद खान ने उपायुक्त व उप-विकास आयुक्त को 17वां बार पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि ढौठवा पंचायत भवन को विभिन्न संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए पूर्व मुखिया राजकुमार यादव द्वारा पंचायत की […]
विज्ञापन
उपायुक्त को लिखा पत्र
कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड के ढौठवा पंचायत भवन सुविधा विहीन है. इस बाबत मुखिया शेर मोहम्मद खान ने उपायुक्त व उप-विकास आयुक्त को 17वां बार पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि ढौठवा पंचायत भवन को विभिन्न संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए पूर्व मुखिया राजकुमार यादव द्वारा पंचायत की राशि से खरीदे गये सरकारी सामग्रियों को आज तक पंचायत भवन को उपलब्ध नहीं कराया गया है.
पूर्व पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया व पंचायत सचिव सह पंचायत सेवक द्वारा पंचायत भवन के लिए लाखों की लागत से आवश्यक सामग्री खरीदी गयी है या नहीं, आज तक अधिकारियों ने संज्ञान में नहीं लिया. मुखिया ने बताया कि पंचायत भवन में सरकारी सामग्रियों की अनुपलब्धता के कारण पंचायत के विकासात्मक व तकनीकी कार्यों में काफी दिक्कतें हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




