बिरहोरों के बीच कंबल वितरित
Updated at : 15 Dec 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : शहर के वार्ड नंबर दो स्थित झरनाकुंड के समीप बिरहोर टोला में नगर पर्षद द्वारा लगभग 50 कंबल का वितरण किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार ने कंबल वितरण करते हुए बिरहोरों से कंबल का उपयोग करने को कहा. उन्होंने बिरहोरों को साफ-सफाई रखने को लेकर भी प्रेरित […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शहर के वार्ड नंबर दो स्थित झरनाकुंड के समीप बिरहोर टोला में नगर पर्षद द्वारा लगभग 50 कंबल का वितरण किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार ने कंबल वितरण करते हुए बिरहोरों से कंबल का उपयोग करने को कहा.
उन्होंने बिरहोरों को साफ-सफाई रखने को लेकर भी प्रेरित किया. मौके पर पणन सचिव अभिषेक आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र सिन्हा, नगर पर्षद कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, कांग्रेस के भागीरथ पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय यादव, डीलर जागेश्वर रजक, आंगनबाड़ी सेविका संतोषी देवी समेत कई बिरहोर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




