दत्तक ग्रहण के लिए स्वतंत्र घोषित हुए दोनों बच्चे

Updated at : 15 Dec 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
दत्तक ग्रहण के लिए स्वतंत्र घोषित हुए दोनों बच्चे

बाल कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय कोडरमा : बाल कल्याण समिति की बैठक में बीते दिन लाराबाद के पास लावारिस हालत में बरामद बच्ची व कोडरमा स्टेशन परिसर से बरामद बच्चे के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद दोनों बच्चों को दत्तक ग्रहण के […]

विज्ञापन
बाल कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
कोडरमा : बाल कल्याण समिति की बैठक में बीते दिन लाराबाद के पास लावारिस हालत में बरामद बच्ची व कोडरमा स्टेशन परिसर से बरामद बच्चे के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.
समिति के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद दोनों बच्चों को दत्तक ग्रहण के लिए वैध रूप से स्वतंत्र घोषित कर दिया. इस आदेश की प्रति संबंधित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरणों को भेज दी गयी है. बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य राजकुमार सिन्हा, सत्येंद्र नारायण सिंह, मनोज कुमार, अर्चना ज्वाला ने इस निर्णय की जानकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को दे दी है.
इसके बाद जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण को इस आदेश की प्रति प्रेषित कर दी है. बैठ में विधिक जानकारी के लिए एलपीओ दिनेश पाल भी मौजूद थे. समिति सदस्य राजकुमार सिन्हा ने बताया कि बीते दिन लाराबाद के पास लावारिस हालत में बरामद बच्ची व कोडरमा स्टेशन परिसर से बरामद नवजात बच्चा फिलहाल विशिष्ट दत्तक अभिकरण क्रमश: सहयोग विलेज रांची व महिला जन स्वास्थ्य शिशु कल्याण केंद्र बोकारो के संरक्षण में है.
दत्तक ग्रहण के लिए स्वतंत्र घोषित हो जाने के बाद कोई इच्छुक व्यक्ति/महिला या दंपत्ति केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के वेबसाइट पर निर्धारित फार्म भर कर दत्तक ग्रहण हेतु आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए पैन कार्ड, आवासीय पता का अभिलेख, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, चिकित्सक का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आदि वेबसाइट पर अप लोड करना अनिवार्य होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola