आमलोगों के सहयोग से बनेगा कैशलेस प्रखंड

Updated at : 10 Dec 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
आमलोगों के सहयोग से बनेगा कैशलेस प्रखंड

पहले फेज में चंदवारा प्रखंड को कैशलेस बनाने के अभियान पर काम शुरू डीसी ने कहा, जागरूकता लाने के लिए काम करें बैंक चंदवारा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन परिसर में शुक्रवार को कैशलेस व्यवस्था लागू करने को लेकर कार्यशाला लगी. कार्यशाला में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ ही बैंक के अधिकारी, दुकानदार व अन्य […]

विज्ञापन
पहले फेज में चंदवारा प्रखंड को कैशलेस बनाने के अभियान पर काम शुरू
डीसी ने कहा, जागरूकता लाने के लिए काम करें बैंक
चंदवारा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन परिसर में शुक्रवार को कैशलेस व्यवस्था लागू करने को लेकर कार्यशाला लगी. कार्यशाला में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ ही बैंक के अधिकारी, दुकानदार व अन्य लोग शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा के अलावा प्रमुख लीलावती देवी, जिप सदस्य अमृता सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से कार्यशाला की शुरुआत की. मौके पर उपायुक्त बेसरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश को कैशलेस व्यवस्था की तरफ ले जाने के लिए हर जगह प्रयास हो रहा है. इसके तहत कोडरमा में भी काम शुरू किया गया है.
राज्य के हर जिले के एक प्रखंड को पहले फेज में कैलशेस बनाने की तैयारी है. कोडरमा में इसके लिए चंदवारा प्रखंड का चयन किया गया है. उन्होंने कहा कि कैशलेस व्यवस्था बनाने में आमलोगों, दुकानदारों का सहयोग सबसे अधिक जरूरी है. डीसी ने कहा कि विभागीय स्तर पर नकदी की जगह कैशलेस व्यवस्था बनाने को लेकर भी काम हो रहा है.
डीटीओ कार्यालय से इसकी शुरुआत की गयी है. आमलोग कैशलेस ट्रांजेक्शन करें. इससे परेशानी बढ़ेगी नहीं, बल्कि कम होगी. उन्होंने विभिन्न बैंकों को भी लोगों के बीच जागरूकता लाने को लेकर काम करने को कहा. कार्यशाला में मौजूद विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों ने कैशलेस व्यवस्था को लेकर कैसे काम किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी. साथ ही स्वाइप मशीन का उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी. अध्यक्षता बीडीओ सुनीला खलको ने की. मौके पर सीओ नंद कुमार राम, मुखिया मो नसीम, रमेश प्रसाद, धीरज कुमार, महेंद्र यादव, भैरव प्रसाद, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola