पुराने टायर दुकान में भीषण आग
Updated at : 21 Apr 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

शहीद चौक के पास है दुकान, हजारों रुपये के नुकसान की संभावना शहीद चौक स्थित पुराने टायर की दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान, आसपास के घरों को भी पहुंची क्षति डोमचांच : शहीद चौक पर संचालित पुराने टायर की दुकान में मंगलवार की रात करीब 12 बजे आग लग गयी. आगलगी की […]
विज्ञापन
शहीद चौक के पास है दुकान, हजारों रुपये के नुकसान की संभावना
शहीद चौक स्थित पुराने टायर की दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान, आसपास के घरों को भी पहुंची क्षति
डोमचांच : शहीद चौक पर संचालित पुराने टायर की दुकान में मंगलवार की रात करीब 12 बजे आग लग गयी. आगलगी की घटना में हजारों रुपये के टायर जल कर राख हो गये. आग की लपटें इतनी जोरदार उठ रही थी कि इसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंच गयी.
बताया जाता है कि चौक के पास से ही मंगलवार की रात शादी समारोह को लेकर बारात गुजर रही थी. इसी दौरान छोड़े गये पटाखे की चिंगारी ने आग पकड़ ली आैर टायर में आग लग गयी. इसके बाद एक-एक कर टायर जलने लगे. आसपास के ग्रामीणों ने इसे बुझाने का प्रयास किया, पर असफल रहे.
दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बुधवार सुबह छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, तब तक काफी नुकसान हो चुका था. टायर की दुकान संचालित करने वाले दामोदार पासवान ने बताया कि आगलगी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. मौके पर आग बुझाने में डोमचांच थाना के एसआइ अखिलेश प्रसाद सिंह, स्थानीय लोगों में कैजू साव, सुबोध साव, मोनू सिंह, मिथिलेश साव, कमलेश साव, पंकज साव व मनोज साव थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




