शिव तारा विद्या मंदिर में हुआ अभाविप का सम्मेलन

Published at :23 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिव तारा विद्या मंदिर में हुआ अभाविप का सम्मेलन

कोडरमा. स्थानीय शिव तारा विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि जेजे कालेज के बीएड विभागाध्यक्ष प्रो अशोक अभिषेक, विशिष्ट अतिथि प्रो वीरेंद्र सिंह, डॉ राम अवतार केसरी, नगर अध्यक्ष प्रो एनएन ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष आलोक कुमार मौजूद थे. जबकि वक्ता के रूप […]

विज्ञापन

कोडरमा. स्थानीय शिव तारा विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि जेजे कालेज के बीएड विभागाध्यक्ष प्रो अशोक अभिषेक, विशिष्ट अतिथि प्रो वीरेंद्र सिंह, डॉ राम अवतार केसरी, नगर अध्यक्ष प्रो एनएन ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष आलोक कुमार मौजूद थे. जबकि वक्ता के रूप में आरएसएस के जिला संघ चालक सुरेश सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की चित्र पर माल्यार्पण कर की. मुख्य अतिथि प्रो अशोक अभिषेक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ही एक ऐसा छात्र संगठन है जो देश के युवाओं को एक सूत्र में बांध कर राष्ट्र का पुनर्निर्माण करने में लगा है. सुरेश सिंह ने कहा कि राष्ट्र तथा समाज हित में काम करने वाला सबसे बड़ा छात्र संगठन यही है. देश की आजादी के बाद देश के युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए विद्यार्थी परिषद की स्थापना नौ जुलाई 1949 को हुई थी. उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र के पावन पर्व में सभी कार्यकर्ता राज्य में स्थायी सरकार बनाने का प्रयास करें. सम्मेलन को जिला प्रमुख वीरेंद्र सिंह, डॉ राम अवतार केसरी, प्रो एनएन ठाकुर ने भी संबोधित किया. संचालन छात्र नेता सुनील रजक व धन्यवाद ज्ञापन लखन सिंह ने किया. मौके पर मनीष लाहेरी, प्रमोद कुमार, मुकेश सिंह, सुजीत कुमार, हरि कुमार, रोहित कुमार, पवन कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, प्रिंस कुमार, विक्रम दास, लोकेश कुमार, सोनू, मोहित, प्रमोद कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola