सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त करना है : राजद

Published at :23 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त करना है : राजद

जयनगर : राजद प्रखंड इकाई ने कांग्रेस, राजद व जदयू गंठबंधन के तहत बरकट्ठा के जदयू प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को इस चुनाव में परास्त कर आम जनता की सरकार बनाना है. इसके लिए जदयू […]

विज्ञापन

जयनगर : राजद प्रखंड इकाई ने कांग्रेस, राजद व जदयू गंठबंधन के तहत बरकट्ठा के जदयू प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को इस चुनाव में परास्त कर आम जनता की सरकार बनाना है.

इसके लिए जदयू प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें. इस गंठबंधन के घटक दल की सरकार बनेगी और झारखंड के विकास को एक नया आयाम मिलेगा. अभियान में शामिल भीम कुमार यादव, रामनारायण यादव, मोहन राम, इंद्रदेव यादव, इंद्रजीत यादव, अर्जुन यादव ने ककरचोली, पहाड़पुर, नवादा, चेहाल, पपरामो, करियावां, इरगोबाद, सरमाटांड, घाघडीह, डंडाडीह आदि गांवों का भ्रमण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola