क्विज से सक्रिय होते हैं छात्र : प्राचार्या

Published at :22 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
क्विज से सक्रिय होते हैं छात्र : प्राचार्या

कोडरमा. ग्रिजली बीएड कॉलेज में शनिवार को प्रशिक्षुओं के बीच अंतर सदनीय क्विज का आयोजन किया गया. प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने बताया कि क्विज से छात्रों को सक्रिय रखा जाता है. उनमें नये ज्ञान के प्रति उत्सुकता जागृत की जाती है. प्रो नरेंद्र पांडेय ने बताया कि विशिष्ट समस्याओं को क्विज के माध्यम से […]

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली बीएड कॉलेज में शनिवार को प्रशिक्षुओं के बीच अंतर सदनीय क्विज का आयोजन किया गया. प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने बताया कि क्विज से छात्रों को सक्रिय रखा जाता है. उनमें नये ज्ञान के प्रति उत्सुकता जागृत की जाती है. प्रो नरेंद्र पांडेय ने बताया कि विशिष्ट समस्याओं को क्विज के माध्यम से दूर किया जा सकता है. सीसीए कार्यक्रम प्रभारी प्रो सीएन झा ने बताया कि क्विज के माध्यम से शिक्षक छात्रों की त्रुटियों का पता लगाते हैं. क्विज प्रतियोगिता में रूसो सदन के सदनाध्यक्ष प्रो डॉ भूपेंद्र ठाकुर, मुख्य प्रतिभागी अभिषेक कुमार, धनंजय कुमार पांडेय, अन्ना श्रुति सिंह, संजीव कुमार केसरी, वंदना भदानी, सुप्रिया, स्नेही, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, संयोगिता मिश्रा, मिथुन कुमार व जयम सिंह वाडिंग ने भाग लिया. वहीं विवेकानंद सदन के सदनाध्यक्ष प्रो धर्मेंद्र कुमार, मुख्य प्रतिभागी नंद किशोर, लखन सिंह, उमेश प्रसाद यादव, सुमित्रा कुमारी, शैलेट जोसेफ, यासिका प्रिया, जय प्रकाश मेहता, मनीषा सिंह, जोस पिंड डुगडुंग, प्रकाश प्रसाद केसरी, निधि गौरव, अरस्तु सदन के सदनाध्यक्ष प्रो डॉ प्रेम प्रकाश, चौधरी, प्रतिभागी विशाल कुमार, विवेक कुमार, संध्या कुमारी, रूही अम्बष्ठा, लक्ष्मी कुमारी, मोहित कुमार केसरी, सुलेखा कुमारी, रवि कुमार, राधा कृष्ण सदन के सदनाध्यक्ष प्रो प्रशांत कुमार प्रतिभागी, सोहन कुमार चंद्र, मुकेश कुमार, विभा कुमारी, टुकलाल साव, प्रियंका प्रियदर्शनी, खुशबू कुमारी सिन्हा, निवेदिता, नेहा आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola