छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

22कोडपी2रैली में शामिल प्राचार्य, छात्राएं.झुमरीतिलैया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीडी बालिका उवि की छात्राओं ने शनिवार को प्राचार्या रामप्रवेश पांडेय के नेतृत्व में स्कूल से रैली निकाली. रैली में शामिल छात्राओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया. इसके बाद विद्यालय प्रांगण में सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री पांडेय ने […]
22कोडपी2रैली में शामिल प्राचार्य, छात्राएं.झुमरीतिलैया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीडी बालिका उवि की छात्राओं ने शनिवार को प्राचार्या रामप्रवेश पांडेय के नेतृत्व में स्कूल से रैली निकाली. रैली में शामिल छात्राओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया. इसके बाद विद्यालय प्रांगण में सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री पांडेय ने कहा कि चुनाव में जन-जन की भागीदारी से ही राज्य का कल्याण संभव है. सजग मतदाता ही अपने मतदान का प्रयोग कर एक जिम्मेवार जनप्रतिनिधि को राज्य का बागडोर संभालने के लिए चयन कर सकता है. रैली के दौरान पहले मतदान, फिर जलपान, नशे से न नोट से राज्य बनेगा वोट से, जन-जन का है एक नारा, मतदान है अधिकार हमारा आदि नारे लगाये जा रहे थे. रैली में शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद, लाल शर्मा, नूतन सिन्हा, रीना सिंह, कृष्णा कुमारी, सत्यदेव शर्मा, अभय दास, रत्ना सरकार, प्रेरणा, चिंता देवी, शंभुशरण आदि शामिल थे. वहीं सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली. मौके पर प्राचार्य कार्तिक तिवारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




