जागरण में भजन पर झूमे श्रद्धालु

Published at :22 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
जागरण में भजन पर झूमे श्रद्धालु

झुमरीतिलैया. स्टेशन रोड स्थित चौधरी ब्रदर्स के निवास स्थल पर शुक्रवार की रात श्री राणी सती भक्त समिति की ओर से चौदस के मौके पर जागरण का आयोजन किया गया. इस मौके पर भव्य दरबार सजाया गया. मौके पर अखंड ज्योत के साथ खीर-पुड़ी का प्रसाद चढ़ाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. स्टेशन रोड स्थित चौधरी ब्रदर्स के निवास स्थल पर शुक्रवार की रात श्री राणी सती भक्त समिति की ओर से चौदस के मौके पर जागरण का आयोजन किया गया. इस मौके पर भव्य दरबार सजाया गया. मौके पर अखंड ज्योत के साथ खीर-पुड़ी का प्रसाद चढ़ाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. इसके बाद संगीतमय भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. भजन गायक रेखचंद जैन व विनोद चौरसिया ने लोगों को खूब झुमाया. इसके अलावा राकेश सिंह, प्रदीप कंदोई व ममता चौधरी ने भी भजन गा कर लोगों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम में शंकर लाल चौधरी, गोपी कृष्ण अग्रवाल, अर्जुन चौधरी, सुशील चौधरी, विजय चौधरी, बृजमोहन माहेश्वरी, विजय पोद्दार, राम प्रसाद सोनी, श्याम चौधरी, राम चौधरी, अशोक खाटुवाला, किशन चौधरी, मनोज लड्डा, पवन चौधरी, मनोज चौधरी, मनोज पिलानिया, अश्विनी राजगढि़या, रामावतार शर्मा, विजय चौधरी, अनिल चौधरी, अनूप खाटुवाला, सुनील गुटगुटिया, विपुल चौधरी, शुभम चौधरी, अजय अग्रवाल, दीपक दारूका, आयुष पोद्दार, समरेंद्र नारायण सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, संजय अग्रवाल, गोपाल चौधरी, रंजीत चौधरी, अनूप कंदोई, आशीष केडिया, कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, शशि चंदेल आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola