विशेष प्रशिक्षण दिया गया

कोडरमा बाजार : स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संचालन को लेकर पीठासीन व प्रथम मतदान पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने अप ग्रेड इवीएम मशीन से मॉक पॉल करने, मशीन को सील करने व मतदान कराने के तमाम टिप्स बताये गये. प्रशिक्षकों ने […]
कोडरमा बाजार : स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संचालन को लेकर पीठासीन व प्रथम मतदान पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने अप ग्रेड इवीएम मशीन से मॉक पॉल करने, मशीन को सील करने व मतदान कराने के तमाम टिप्स बताये गये.
प्रशिक्षकों ने मतदान पदाधिकारियों को उनके कार्यों व दायित्वों की भी जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षण पदाधिकारी सह डीएलओ शारदानंद देव, डीडब्ल्ओ अजीत निरल सांगा, प्रशिक्षक रामचंद्र ठाकुर, अश्विनी कुमार तिवारी, उमेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. वही जेजे कॉलेज में भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षक अश्विनी सिन्हा, सुदीप सहाय, उदय सिंह और मनोज चौरसिया ने प्रशिक्षण दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




