वाहन चेकिंग में सवा लाख रुपये बरामद

Published at :21 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग में सवा लाख रुपये बरामद

कोडरमा बाजार : विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता बरत रही है. वही दूसरी ओर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों से राशि मिलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को स्थानीय बागीटांड़ स्थित चेक नामा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो बीआर-31पी-7160 से एसटीटी टीम के […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता बरत रही है. वही दूसरी ओर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों से राशि मिलने का सिलसिला जारी है.

शुक्रवार को स्थानीय बागीटांड़ स्थित चेक नामा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो बीआर-31पी-7160 से एसटीटी टीम के दंडाधिकारी संतोष कुमार, शंभुनाथ मिश्र, बीडीओ प्रभाष कुमार दता ने एक लाख, 26 हजार रुपये बरामद किये. बीडीओ श्री दता ने बताया कि उक्त वाहन हाजीपुर से जमशेदपुर जा रही थी. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. वही जब्त रुपये को थाना में जमा कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola