काली महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकली

Published at :21 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
काली महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकली

झुमरीतिलैया. शहर के सामंतो काली मंदिर में तीन दिवसीय काली महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को हुआ. पहले दिन मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा अड्डी बंगला, दुर्गा मंदिर परिसर स्टेशन रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर वापस काली मंडा परिसर आकर समाप्त हुई. आयोजन के पहले दिन भंडारा भी हुआ. इसमें एक […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर के सामंतो काली मंदिर में तीन दिवसीय काली महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को हुआ. पहले दिन मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा अड्डी बंगला, दुर्गा मंदिर परिसर स्टेशन रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर वापस काली मंडा परिसर आकर समाप्त हुई. आयोजन के पहले दिन भंडारा भी हुआ. इसमें एक हजार लोग शामिल हुए. वहीं शोभायात्रा के दौरान निकाली गयी झांकी में वाहन पर देवी देवता की तसवीर लगी थी. काली मंदिर महिला समिति द्वारा भजन प्रस्तुत किया जा रहा थे. भजन मंडली में सरोजनी देवी, हेमा ओझा, मंजु संघई, दिव्या देवी, द्रौपदी देवी, रीना सिंह आदि शामिल थे. शनिवार को 36 घंटे के भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके अलावा विधि विधान से पूजा अर्चना की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola