गरीब का बेटा ही गरीबों का दर्द समझेगा : श्यामदेव

जयनगर. बरकट्ठा से माले प्रत्याशी श्यामदेव यादव ने प्रखंड के गडगी, कटिया, परसाबाद, तैतरोन आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि मैं एक गरीब किसान का बेटा हूं. इसलिए गरीबों का दर्द समझता हूं. उन्होंने कहा कि माले ने हमेशा गरीबों व किसानों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें पूरा […]
जयनगर. बरकट्ठा से माले प्रत्याशी श्यामदेव यादव ने प्रखंड के गडगी, कटिया, परसाबाद, तैतरोन आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि मैं एक गरीब किसान का बेटा हूं. इसलिए गरीबों का दर्द समझता हूं. उन्होंने कहा कि माले ने हमेशा गरीबों व किसानों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि लोग जन संघर्ष की पार्टी माले को वोट देंगे. यदि मौका मिला, तो जन सवालों को सड़क से सदन तक ले जायेंगे. मौके पर राज कुमार पासवान, भोला यादव, अशोक यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




