137 लाइसंेसी हथियार जमा कराये गये : डीसी

फोटो – 19 कोडपी 17प्रेस वार्ता में डीसी व डीपीआरओ कोडरमा बाजार. भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में अब तक 137 लाइसेंसी बंदूक संबंधित थाना या फिर डीलर के समक्ष जमा कराया जा चुका है. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में उपायुक्त के रवि कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिले […]
फोटो – 19 कोडपी 17प्रेस वार्ता में डीसी व डीपीआरओ कोडरमा बाजार. भयमुक्त व निष्पक्ष वातावरण में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में अब तक 137 लाइसेंसी बंदूक संबंधित थाना या फिर डीलर के समक्ष जमा कराया जा चुका है. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में उपायुक्त के रवि कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिले में 479 लाइसेंसी हथियार है. लोकसभा चुनाव के दौरान समय पर हथियार जमा नहीं करने के आरोप में 122 लाइसेंसधारी हथियारों को निलंबित कर दिया गया था. वर्तमान में 357 लाइसेंसी हथियार में से 137 लोगों ने अपने हथियार जमा किये. डीसी ने कहा कि 14 नवंबर तक लाइसेंसधारियों को हथियार जमा करा देना चाहिए था. उन्होंने बताया कि शेष बचे लाइसेंसी हथियारों को शीघ्र जमा करने को लेकर नोटिस भेजा जा रहा है. डीसी ने बताया कि चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक के रूप में एसएल आमरानी संभवत: गुरुवार को आयेंगे. वहीं व्यय प्रेक्षक आनंद शंकर मराठे 13 नवंबर को कोडरमा आ चुके हैं. जागरूकता प्रेक्षक धीरज सिंह 18 नवंबर को आये. डीसी ने बताया कि पुलिस प्रेक्षक विजय कृष्णा रामी सेटी 21 नवंबर को कोडरमा आयेंगे. चुनाव को लेकर लगभग पूरी तैयारी की जा चुकी है. इस मौके पर डीसी के अलावा डीपीआरओ राहुल भारती मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




