कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया

Published at :19 Nov 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया

19कोडपी16इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी.झुमरीतिलैया. कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामलखन पासवान ने की. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा ने स्व गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और भारत के नव निर्माण में उनके […]

विज्ञापन

19कोडपी16इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी.झुमरीतिलैया. कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामलखन पासवान ने की. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा ने स्व गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और भारत के नव निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की. संचालन युवा नेता मनोज सहाय पिंकू ने किया. वहीं राजेंद्र जायसवाल, उत्तम दास पाल व माखन लाल शर्मा ने स्व गांधी के भारत की अखंडता व विकास हेतु 20 सूत्री कार्यक्रम के योगदान पर चर्चा की. मौके पर नगर कार्यकारी अध्यक्ष उमेश साव, अरविंद सेठ, सुनील सिंह, संजय सेठ, अशोक, कक्कू पांडेय, भागीरथ पासवान, मो अयूब ने भी स्व गांधी द्वारा राष्ट्र हित में किये गये कार्यों की प्रशंसा की. मौके पर अनूप सिन्हा, विजय कुमार, हिमांशु शर्मा, राजकुमार, गणेश स्वर्णकार, विमल सरावगी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola