स्वच्छता मिशन सप्ताह का समापन

Published at :19 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन सप्ताह का समापन

झुमरीतिलैया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 नवंबर से 19 नवंबर तक सीडी बालिका उच्च विद्यालय में चला बाल स्वच्छता मिशन सप्ताह का समापन हुआ. मिशन के तहत विद्यालय व आसपास के कस्बों की सफाई की गयी. रैली निकाल कर पोषक क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया गया. छात्राओं को भोजन की साफ सफाई व […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 नवंबर से 19 नवंबर तक सीडी बालिका उच्च विद्यालय में चला बाल स्वच्छता मिशन सप्ताह का समापन हुआ. मिशन के तहत विद्यालय व आसपास के कस्बों की सफाई की गयी. रैली निकाल कर पोषक क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया गया. छात्राओं को भोजन की साफ सफाई व व्यक्तिगत सफाई को लेकर परिचर्चा भी हुई. शौचालय के बाद हैंड वास के लिए बच्चों को अभ्यास करने को कहा गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय ने कहा कि जहां सफाई रहती है, वहीं ईश्वर का वास रहता है. सफाई एक आदत है. इसे अभ्यास में डाल देने से यह नियमित हो सकता है. मौके पर शिक्षिका लीना शकुंतला सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, लाल शर्मा, नूतन सिन्हा, अभय कुमार दास, रीना सिंह, कृष्णा कुमारी, सत्यदेव शर्मा, प्रेरणा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola