मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन

कोडरमा. झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ कोडरमा जिला इकाई ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची को ज्ञापन दिया. ज्ञापन के माध्यम से चुनाव कार्य हेतु डीसी कोडरमा को भेजी गयी कर्मचारियों की सूची से नाम काटने की जानकारी दी है. ज्ञापन में कहा गया है कि कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोडरमा द्वारा अपने प्रमंडल […]
कोडरमा. झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ कोडरमा जिला इकाई ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची को ज्ञापन दिया. ज्ञापन के माध्यम से चुनाव कार्य हेतु डीसी कोडरमा को भेजी गयी कर्मचारियों की सूची से नाम काटने की जानकारी दी है. ज्ञापन में कहा गया है कि कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोडरमा द्वारा अपने प्रमंडल से संबंधित कर्मचारियों में से कुल छह कर्मचारी अवध प्रसाद, सुरेंद्र चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, चेतलाल प्रसाद, मो एकरार खान व शंभु मिश्रा का नाम सूची से काट कर निजी लाभ के तहत मतदान कार्य करने से वंचित कर दिया गया है. महासंघ ने मामले की जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




