ग्रिजली में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Published at :17 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

कोडरमा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय से स्थायी मान्यता प्राप्त ग्रिजली बीएड कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता कुमारी ने कहा कि वाद विवाद के आयोजन से विद्यार्थियों का विकास होता है और उनकी प्रतिभा निखरती है. वही प्रो नरेंद्र पांडेय ने कहा कि यह एक […]

विज्ञापन

कोडरमा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय से स्थायी मान्यता प्राप्त ग्रिजली बीएड कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता कुमारी ने कहा कि वाद विवाद के आयोजन से विद्यार्थियों का विकास होता है और उनकी प्रतिभा निखरती है. वही प्रो नरेंद्र पांडेय ने कहा कि यह एक सहयोगी कार्य है, जो छात्रों में सहयोग तथा सामाजिक समझदारी विकसित करता है. सीसीए कार्यक्रम प्रभारी प्रो सीएन झा ने कहा कि वाद विवाद से तर्क शक्ति बढ़ती है. वाद विवाद प्रतियोगिता में राधा कृष्णन सदन का विषय झारखंड की भौगोलिक परिस्थिति थी. इसका प्रतिनिधित्व महेश कुमार यादव व प्रियंका प्रियदर्शनी ने किया. साथ में निवेदिता, नेहा, महेश कुमार यादव, सोहन कुमार चंद्रा, टूकलाल साव, विभा कुमारी, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी ने भाग लिया. रूसो का विषय झारखंड का सांस्कृतिक परिदृश्य था. इस टॉपिक का प्रतिनिधित्व संयोगिता मिश्रा, नीरज कुमार पांडेय ने किया. इसके सदस्य जयमशीह, सुप्रिया स्नेही, धनंजय कुमार, अन्ना श्रुति सिंह, प्रियंका कुमारी, सुधीर कुमार व नीरज कुमार पांडेय थे. विवेकानंद सदन का विषय झारखंड की शैक्षिक दशा व दिशा था. इस सदन का प्रतिनिधित्व उमेश यादव, शालिनी शर्मा ने किया. अरस्तू सदन का विषय झारखंड का राजनीतिक परिदृश्य था. इसका प्रतिनिधित्व विवेक कुमार ने किया तथा इसके सदस्य विशाल कुमार, संध्या कुमारी, रूही अम्बष्टा, रवि कुमार, सुबोध कुमार यादव, लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola