भाजपा ही कर सकती है विकास : सुरेश

Published at :17 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ही कर सकती है विकास : सुरेश

जयनगर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कंद्रापडीह उत्तरी, दक्षिणी, हिरोडीह, खेसकरी, कटहाडीह व जयनगर गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा प्रत्याशी सह विधायक अमित कुमार यादव के लिए वोट मांगे. इस दौरान श्री यादव ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी […]

विज्ञापन

जयनगर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कंद्रापडीह उत्तरी, दक्षिणी, हिरोडीह, खेसकरी, कटहाडीह व जयनगर गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा प्रत्याशी सह विधायक अमित कुमार यादव के लिए वोट मांगे.

इस दौरान श्री यादव ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को कुशल नेतृत्व दे सकती है. इस बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी और झारखंड का विकास होगा, मगर इसके लिए हमें कोडरमा व बरकट्ठा दोनों सीटें जीतनी होगी.

अभियान में महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना साव, पोखराज राणा, राजू साव, ललित शर्मा आदि शामिल थे. इधर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हिरोडीह में हुई बैठक में 18 नवंबर को विधायक के नामांकन को लेकर की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी. मौके पर महामंत्री सुधीर सिंह, विवेक साव, यमुना यादव, राजेंद्र राम, जागेश्वर यादव, गोविंद यादव, मुरली यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola