लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम : डीसी

फोटो – 16 कोडपी 11संबोधित करते उपायुक्त के. रवि कुमारराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम प्रतिनिधि,कोडरमा बाजार राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जन संपर्क विभाग ने रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में निर्वाचन में मीडिया की भागीदारी विषय पर चर्चा हुई. स्वागत भाषण डीपीआरओ राहुल भारती ने दिया. कार्यक्रम की शुरुआत में […]
फोटो – 16 कोडपी 11संबोधित करते उपायुक्त के. रवि कुमारराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम प्रतिनिधि,कोडरमा बाजार राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जन संपर्क विभाग ने रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में निर्वाचन में मीडिया की भागीदारी विषय पर चर्चा हुई. स्वागत भाषण डीपीआरओ राहुल भारती ने दिया. कार्यक्रम की शुरुआत में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी राय रखी. आज के परिदृश्य में मीडिया की स्थिति व आजादी की बातें रखी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त के रवि कुमार ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. मीडिया के सहयोग से ही प्रशासन का लक्ष्य पूरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाये गये अभियान में मीडिया कर्मियों के सहयोग की जरूरत है. डीसी ने कहा कि चुनाव के बाद जिले में प्रेस क्लब बनाने की पहल की जायेगी. एएसपी नौशाद आलम ने कहा कि बदलते समय के साथ मीडियाकर्मियों की जिम्मेवारी भी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि मीडिया निष्पक्ष होकर अपनी बात सामने रखता है. एसडीओ लियाकत अली ने कहा कि मीडिया के सहयोग के बिना मतदाता जागरूकता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता. एसडीओ ने कहा कि मीडियाकर्मियों के लिए नामांकन के दौरान फोटोग्राफी को लेकर विशेष व्यवस्था करायी जा रही है. मीडियाकर्मियों के वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी नहीं होगी. कार्यक्रम को अपर समाहर्ता अरविंद कुमार मिश्र, डीआरडीए डायरेक्टर किरण बाला व स्थापना समाहर्ता शारदानंद देव ने भी संबोधित किया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा, डीएसडब्लूओ मंजू रानी स्वासी, पीओ मनोज कुमार, अरुण कुमार खलको, मंटू कुमार, मो मिनाज के अलावा जिले के पत्रकार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




