बरकट्ठा में विकास की गति शून्य रही : जानकी

Published at :16 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा में विकास की गति शून्य रही : जानकी

16कोडपी3बैठक को संबोधित करते झाविमो प्रत्याशी प्रो. जानकी यादव.जयनगर. पावर हाउस डंडाडीह स्थित रथाई धाम परिसर में झाविमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. पार्टी प्रत्याशी प्रो जानकी यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के दौरान बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विकास की गति शून्य रही है. सरकारों ने भी इस […]

विज्ञापन

16कोडपी3बैठक को संबोधित करते झाविमो प्रत्याशी प्रो. जानकी यादव.जयनगर. पावर हाउस डंडाडीह स्थित रथाई धाम परिसर में झाविमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. पार्टी प्रत्याशी प्रो जानकी यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के दौरान बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विकास की गति शून्य रही है. सरकारों ने भी इस क्षेत्र की उपेक्षा की है. झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ही इस क्षेत्र व राज्य का विकास कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे आखिरी बार क्षेत्र के मतदाताओं से आशीर्वाद मांगने आये हैं. बैठक को प्रमीला वर्णवाल, महावीर यादव, सरवर खान, पंसस अर्जुन चौधरी, दामोदर यादव, युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव आदि ने प्रो यादव को जिताने का संकल्प दोहराया. मौके पर राजू सिंह, महेश दास, मालती राणा, सहदेव भदानी, कौलेश्वर सिंह, देवनारायण साव, सहदेव जायसवाल, दुर्गा राम चंद्रवंशी, मौलाना अब्दुल रहुफ, अशोक यादव, गणेश यादव, अशोक राणा, राजेश यादव, उप मुखिया शिव कुमार यादव, इलाही अंसारी, पंसस श्रीकांत यादव, खूब लाल यादव आदि मौजूद थे. इस दौरान परसाबाद के सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णा सिंह के अलावा कई दलों के लोग झाविमो में शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola