महिला को जहर देने का आरोप

Published at :30 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिला को जहर देने का आरोप

30कोडपी6महिला से जानकारी लेते प्रशिक्षु डीएसपी.मरकच्चो. थाना क्षेत्र के दरदाही में 20 वर्षीय महिला बसंती देवी को जहर देने का मामला प्रकाश में आया है. महिला का इलाज किया जा रहा है. उक्त महिला के भाई परसाबाद के अंबाडीह निवासी मनोज राणा ने मरकच्चो थाना में एक आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में प्रशिक्षु […]

विज्ञापन

30कोडपी6महिला से जानकारी लेते प्रशिक्षु डीएसपी.मरकच्चो. थाना क्षेत्र के दरदाही में 20 वर्षीय महिला बसंती देवी को जहर देने का मामला प्रकाश में आया है. महिला का इलाज किया जा रहा है. उक्त महिला के भाई परसाबाद के अंबाडीह निवासी मनोज राणा ने मरकच्चो थाना में एक आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में प्रशिक्षु डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव व थाना प्रभारी किशुन दास ने अस्पताल पहुंच कर महिला का बयान लिया. बसंती देवी बताया कि उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व दरदाही निवासी भिखारी राणा के पुत्र हिरामण राणा के साथ हुआ था. विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करने लगे. घटना के दिन उसके पति हिरामण राणा, ससुर भिखारी राणा, सास फुलवा देवी व गोतनी सुनीता देवी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जहर पिला दिया. होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola